फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलाश के कुई कंडा नाग 70 साल बाद दशहरा की शोभा बढ़ाएंगे

Wed, 24 Sep 2025 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कल देवता के पास पूछ डालने के बाद होगा अंतिम निर्णय
विज्ञापन

प्रशासन को करवाया अवगत, मिला है दशहरा उत्सव का निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दलाश क्षेत्र की कुठेड पंचायत में आराध्य देवता कुई कंडा नाग इस बार करीब 70 साल बाद दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। कुई कंडा नाग सैकड़ों किलोमीटर दूर से दशहरा में लाव-लश्कर के साथ शामिल होंगे। देवता के दशहरा में शामिल होने पर अंतिम निर्णय 25 सितंबर को लिया जाएगा। इसके लिए पूछ डाली जाएगी। देव आदेश के अनुसार कारकून चलेंगे। वहीं कारकून भी बैठक कर दशहरा में शामिल होने पर चर्चा करेंगे।
गौर रहे कि देवता कुई कंडा नाग को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति की ओर से बाकायदा हर साल निमंत्रण पत्र भेजा जाता है। इस बार भी देवता को निमंत्रण पत्र मिला है। गौर रहे कि देवता कई सालों से दशहरा में शामिल नहीं हुए। इस बार दशहरा उत्सव में आने के संबंध में प्रशासन को अवगत करवाया दिया है। कारकूनों के अनुसार देवता कुई कंडा नाग दशकों पहले दशहरा में शामिल हुए थे। ऐसे में देवता कुई कंडा नाग दशहरा में शामिल होते हैं या नहीं, इसका पता आने वाले दिनों में लग जाएगा। देवता कुई कंडा नाग के कारदार की मानें तो देवता के दशहरा में शामिल होने का अंतिम निर्णय 25 सितंबर को होगा। इस दिन देवता के पास एक बार फिर पूछ डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि कुई कंडा नाग दशहरा उत्सव में शामिल हो रहे हैं। आपदा के बीच कुल्लू जिले के देवी-देवता अपने देवलुओं संग दशहरा में पहुंचकर परंपरा का निर्वहन करेंगे। दशहरा में लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में जो विदेशी और महंगे कलाकारों पर पैसा खर्च किया जाता है। इस पैसे का सदुपयोग का आपदा में लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें