फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार से कुबेर सिंह, कुल्लू से देवेंद्र शर्मा बने संयोजक

Sat, 16 Mar 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोस चुनाव को लेकर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा सक्रिय हो गई है। पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर ने शनिवार को जिले में चारों मंडलों के संयोजकों की नियुक्ति की। बंजार मंडल से कुबेर सिंह को संयोजक, डोला सिंह और प्रेम सिंह भारती को सह संयोजक, कुल्लू मंडल से देवेंद्र शर्मा संयोजक, सेसराम और श्यामलाल को सह संयोजक बनाया गया है।
आनी मंडल में दिलीप सिंह ठाकुर संयोजक जबकि बिंदराम शर्मा और प्रमोद ठाकुर को सह संयोजक, मनाली मंडल से शिवराम संयोजक, किशोर कुमार और मोहन लाल को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बंजार से हरि सिंह ठाकुर, दीपक चौहान, आनी मंडल से देवेंद्र सिंह, बलवीर ठाकुर, कुल्लू मंडल से यादवेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, वहीं मनाली मंडल से पुष्पा देवी और तेजा सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ आम जनता से केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विशेषताओं से रूबरू करवाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें