फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मैराथन में कृतेश ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
कुल्लू के कराड़सू गांव के कृतेश ने शीत मरुस्थल में पूरी की मैराथन।-स्वंय।
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के कराडसू गांव के 18 वर्षीय युवा कृतेश आर्यन डोगरा ने शीत मरुस्थल की कठिन परिस्थितियों में 77 किलोमीटर लंबी अधिक ऊंचाई पर मैराथन पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृतेश ने 28 अगस्त को आयोजित कुंजुम ला चैलेंज में हिस्सा लिया। इसे सूर्य स्पीति चैलेंज-द अल्टीमेट मैराथन के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

समुद्र तल से अत्यधिक ऊंचाई पर आयोजित इस मैराथन में प्रतिभागियों को कम ऑक्सीजन, कठिन चढ़ाई और दुर्गम रास्तों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में 77 किलोमीटर की दूरी पूरी करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कृतेश ने हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया और सफलतापूर्वक मैराथन पूरी की। कृतेश राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने डोगरा स्काउट के साथ मिलकर इस अभियान को पूरा किया। पूरी मैराथन के दौरान डोगरा स्काउट की ओर से निगरानी और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। कठिन परिस्थितियों में कृतेश की शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास ने उन्हें इस चुनौती को पूरा करने में मदद की। कृतेश की उपलब्धि से कराड़सू गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता गोपी चंद डोगरा समेत परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। इतनी कम उम्र में अधिक ऊंचाई पर मैराथन जैसी कठिन चुनौती पूरी कर कृतेश ने अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें