न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के मझाण में देवता डुखरू नारायण के सम्मान में तीन दिवसीय सरूणी मेला मनाया गया। इसमें देव मिलन देखने को मिला, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। देवता के कारदार मेहर चंद ने बताया कि मेले में मात शतरूपा मैल, वशिष्ठ ऋषि शाक्टी, धूमल ऋषि मरौड़ लाव-लश्कर के साथ शामिल हुए हैं। इस दौरान मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने परंपरागत नाटी का भी आयोजन किया। इसमें ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली।