फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राइजिंग स्टार बजौरा को हराकर कृष्णा इलेवन ने जीती क्रिकेट लीग

Mon, 07 Apr 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के विजेता टी म को पुस्कृत करते हुए।-जिला क्र
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रिकेट लीग का समापन, जिले भर की 43 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट लीग का सोमवार को समापन हो गया। इसमें विजेता कृष्णा इलेवन की टीम बनी। टीम ने राइजिंग स्टार बजौरा की टीम को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले राइजिंग स्टार बजौरा ने बल्लेवाली कर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। कृष्णा इलेवन ने यह लक्ष्य 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम रही टीम को 21 हजार रुपये के साथ ट्राॅफी दी गई। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये और ट्राॅफी दी गई। उन्होंने बताया कि क्रिकेट लीग में जिले की 43 टीमें भाग लेने पहुंची थीं। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें