फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो महीने से वेतन न मिलने पर क्रस्ना लैब के कर्मचारी हड़ताल पर, भटके मरीज

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की क्रस्ना लैब में कर्मचारियों की हड़ताल से पसरा सनाटा। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सहित जिले के अन्य अस्पतालों में क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल कर दी है। इसके चलते लैब में जांच का काम ठप हो गया है। केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं। लैब बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें डॉक्टरों की ओर से लिखे गए टेस्ट करवाने के लिए महंगी निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में भी दोपहर 12 बजे के बाद टेस्ट नहीं होते हैं। ऐसे में क्रस्ना लैब की सेवाएं बंद होने से मरीजों के पास निजी लैब में जांच करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। बंजार घाटी से अस्पताल पहुंचीं रीना देवी, पवना देवी, रजनी ठाकुर और राम प्रकाश ने बताया कि क्रस्ना लैब में हड़ताल के कारण डॉक्टरों की ओर से लिखे गए टेस्ट नहीं हो पाए। सरकारी लैब में भी जांच की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें निजी क्लीनिकों में महंगे दाम पर टेस्ट करवाने पड़े। अस्पताल में रियायती दरों पर या मुफ्त होने वाली जांच के लिए भी निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़े।
सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में स्थित क्रस्ना लैब का काउंटर पूरी तरह खाली रहा। यहां आमतौर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सप्ताह के सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में इन दिनों अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिलने से उपचार करवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

..............
कर्मचारियों की समस्या
क्रस्ना लैब के कर्मचारियों को वेतन न मिलने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी उन्हें दो महीने से वेतन नहीं दे रही है। उन पर मीडिया में अपनी बात रखने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वेतन के लिए उन्हें कंपनी से बार-बार आग्रह करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी से काम का अतिरिक्त बोझ और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

......
कर्मचारियों के अवकाश पर रहने से मरीजों को परेशानी हुई है। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं।
-डॉ. सपना शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें