फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोटाआगे स्कूल में मनाया रेडीनेस मेला

विज्ञापन
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोटा आगे के परिसर में स्कूल रेडीनेस मेले में लगी प्रदर्शनी का 
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोटाआगे परिसर में मंगलवार को स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के लर्निंग एंड टीचिंग मटीरियल का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत्त ने किया। उनके साथ-साथ अन्य अतिथियों ने भी इस मेले में शिरकत की जिसमें प्रिंसिपल इंस्पेक्शन धीरज सागर, वंदना, सुनीता, गीता तथा खंड कुल्लू-2 की बीईईओ किरण बाला ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न कौशलों का विकास तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को जागृत करना था। साथ में नई शिक्षा नीति-2020 के आने के पश्चात शिक्षण पद्धति में सुधार लाना भी था। विद्यार्थियों के साथ उनके परिजनों ने भी मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाठशाला प्रमुख इंद्र सिंह ने कहा कि यह मेला पूरी तरह से सफल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें