फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर घाटी पर्यटकों के लिए बहाल, अटल टनल से भेजे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। अटल टनल रोहतांग से वीरवार को प्रशासन ने सभी वाहनों को कोकसर की तरफ जाने की अनुमति दे दी है। मौसम के खुलने और सड़क की स्थिति बेहतर होने के बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही अटल टनल के साउथ पोर्टल से वाहनों को क्रमवार कोकसर की ओर छोड़ा गया। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिसंबर में हुई बर्फबारी के बाद से कोकसर पर्यटकों के लिए बंद था। उस समय से बर्फबारी और खराब मौसम के कारण आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई थी। प्रशासन और बीआरओ की टीम लगातार सड़क से बर्फ हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटी रही।
अब रास्ता खुलने से लाहौल जाने वाले लोगों और सैलानियों में खुशी का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड और फिसलन बनी हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को कोकसर तक भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें