फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों को होटलों में दी जा रही 40 फीसदी तक छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली में पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष छूट दी जा रही है। पर्यटन निगम पर्यटकों को 20 से 40 प्रतिशत की छूट दे रहा है। रोजाना मनाली में 25 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मनाली में पर्यटन सीजन ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मई महीने में पर्यटन सीजन बूम पर आएगा। वर्तमान मदन भी मनाली में खूब रौनक देखने को मिल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो रोजाना 1000 से 1200 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। 100 से अधिक वाेल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे है। दिन को पर्यटक मनाली के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं तो शाम होते ही मनाली के मालरोड में रौनक बढ़ रही है। आगामी दिनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि होटलों की आक्यूपेंसी 50 से 60 प्रतिशत चल रही है। निगम के होटलों में ठहरने पर पर्यटकों को 20 से 40 प्रतिशत छूट दी जा रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में अब रौनक बढ़ने लगी है। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा हो रहा है। मनाली में इस साल अच्छा पर्यटन कारोबार चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें