कुल्लू। टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा हिमाचल प्रदेश की जिला कुल्लू इकाई का गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें किशोरी ठाकुर को जिला अध्यक्ष और खेम दास महंत को जिला महासचिव चुना गया। वेद प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केहर सिंह प्रेमी को उपाध्यक्ष, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष, दीपिका शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष तथा गुरदेव ठाकुर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
किशोरी ठाकुर ने कहा कि संगठन टेट प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जिला महासचिव खेम दास महंत ने कहा कि पूर्वव्यापी कानून शिक्षकों पर थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। टेट से जुड़े काले कानून के खिलाफ जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी और हिमाचल के हजारों शिक्षकों की आवाज सांसदों तक पहुंचाई जाएगी। संवाद