जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की चुनी गई नई कार्यकारिणी। स्त्रोत स्वयं
बंजार (कुल्लू)। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (जेवीटीडीए) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त संदीप कंवर और चुनाव अधिकारी जगदीश चंद ने चुनाव करवाए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण नई कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसमें सेवानिवृत्त कैप्टन किशन सिंह को फिर से अध्यक्ष चुना गया है। इसके अतिरिक्त टोपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, लाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा खेम वर्मा को संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ललित ठाकुर को मुख्य सचिव, जगदीश चंद को महासचिव एवं प्रवक्ता, गौरव शर्मा को संयुक्त सचिव, ऐलू राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित सूद को वरिष्ठ परामर्शदाता, संदीप कंवर व पदम सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, जय सिंह को बिजनेस डेवलपर, एडवोकेट विनय डोगरा को कानूनी सलाहकार, दूनी चंद को मीडिया प्रभारी तथा मनदीप ठाकुर व ब्रिज मोहन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए सेवानिवृत्त कैप्टन किशन सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी दो वर्षों के लिए संगठन का विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटन सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन तथा अन्य सुविधाओं को संतुलित करने पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने हाईवे-305 की खराब हालत को भी जल्द सुधारने की मांग की है।