राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में 'खेलो इंडिया संवाद' और खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान टेवल टेनिस
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया संवाद ‘खेल की बात पीएम के साथ’ का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। इस दौरान सभागार में प्राध्यापक, कर्मचारी, स्थानीय खेल हस्तियां, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने खेल परिवेश को बढ़ावा देने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार एवं रचनात्मक सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद गतिविधियों और फिट इंडिया प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन समेत विभिन्न पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद
राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में 'खेलो इंडिया संवाद' और खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान टेवल टेनिस