फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रस्साकशी में खारका महिला मंडल बना विजेता

विज्ञापन
कुल्लू में पीपल जातर के अतिंम दिन रस्साकशी में भाग लेती महिला मंडल की महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर मेले के समापन अवसर पर नगर परिषद की ओर से आयोजित महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें विभिन्न महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

लगघाटी के खारका महिला मंडल ने शानदार तालमेल और दमखम का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मां फुंगणी महिला मंडल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने भी जमकर उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें