केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो की कुल्लू-किलाड़ रूट की बस वीरवार सुबह रायसन के समीप तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई।
विज्ञापन
बस में सवार करीब 30 यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की बस सुबह 5:30 बजे कुल्लू से किलाड़ के लिए रवाना हुई थी। रायसन के पास पहुंचने पर बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
इसकी सूचना एचआरटीसी केलांग डिपो को दी गई। निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट के भीतर दूसरी बस भेजी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में गंतव्य की ओर रवाना किया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस रायसन के पास रुक गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल वैकल्पिक बस भेजी गई। संवाद