फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नगर परिषद कुल्लू में आशा अध्यक्ष, शालिनी चुनीं उपाध्यक्ष

विज्ञापन
कुल्लू नगर परिषद में आजाद  आशा ठाकुर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शालिनी रॉय भारद्वाज चुने जाने के बा
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू में वीरवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। वार्ड नंबर तीन से आशा ठाकुर को अध्यक्ष जबकि वार्ड नंबर आठ से शालिनी रॉय को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए यह दूसरी बैठक थी। इसमें कोरम पूरा होने के बाद चुनाव करवाए गए। उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने पूर्वाह्न 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्र भरने का समय दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक से पुष्पा देवी और वार्ड नंबर तीन से आशा ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर आठ से शालिनी रॉय और वार्ड नंबर 11 से राहुल कौशल ने नामांकन पत्र भरा। राहुल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे शालिनी रॉय निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं।
अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 10 पार्षदों और एक विधायक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड नंबर पांच की पार्षद पूजा शर्मा गैरहाजिर रहीं। परिणाम में पुष्पा देवी को 3 और आशा देवी को 8 मत पड़े। उपमंडलाधिकारी निशांत ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी शांतिपूर्ण तरीके से अमल में लाई गई।
विज्ञापन

...
अध्यक्ष बोलीं, समस्याएं दूर होंगी
नगर परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि शहर की जनता की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। चाहे कचरे की समस्या हो या फिर कोई और। सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर समस्याओं के हल का प्रयास होगा। कहा कि वह निर्दलीय रूप से पार्षद बनी थीं।
...
प्रलोभन पर छोड़ विकास को चुना
उपाध्यक्ष शालिनी रॉय भारद्वाज का कहना है कि नगर परिषद में पार्षदों को प्रलोभन देने का प्रयास किया गया लेकिन उसे छोड़कर पार्षदों ने विकास को चुना है। आने वाले समय में नगर परिष्द क्षेत्र के विकास को साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें