जान-जोखिम में डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उदयपुर-खंजर संपर्क सड़क पर मयाड़ घाटी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त किरण भड़ाना की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्राधिकरण के अनुसार धोंदल नाला के पास सड़क अस्थायी रूप से बहाल कर दी है, लेकिन तापमान में वृद्धि और संभावित बादल फटने जैसी परिस्थितियों के कारण नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
ऐसे में 13 सूत्रीय एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत ट्रैकिंग से पहले पंजीकरण करवाना होगा, केवल अनुमोदित ट्रैकिंग रूट का उपयोग करें। मौसम अपडेट लें, सुरक्षा किट साथ रखें। अकेले ट्रैकिंग पर न निकलें आदि शामिल हैं। आपात स्थिति में 94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा धोंदल नाला को जान जोखिम में डालकर पार करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद