फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटराईं स्कूल बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। शिक्षा खंड नग्गर की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब कटराईं स्कूल ने अपने नाम किया। कटराईं विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सोमवार को विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पाठशाला के मुख्याध्यापक मंगल नेगी ने शिरकत की। स्कूल के शारीरिक शिक्षक विजय ठाकुर ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कटराईं स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर प्रथम, शशांक मॉडल स्कूल गोजरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में कटराईं प्रथम और नग्गर दूसरे, बैडमिंटन में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली प्रथम और कटराईं की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में जाणा स्कूल की टीम प्रथम तथा नग्गर दूसरे स्थान पर रही। मार्चपास्ट में कटराईं स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्याध्यापक मंगल नेगी ने विजेता छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें