फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: करवाचाैथ... बजट पर भारी नहीं पड़ेगी सजने की खुशी

Wed, 08 Oct 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालकों ने महिलाओं के लिए दिया 40 से 50 फीसदी तक छूट का ऑफर
विज्ञापन

मेकअप, मेहंदी, हेयरस्टाइल और वैक्सिंग के लिए जुट रही महिलाओं की भीड़

संजय कुमार
भुंतर (कुल्लू)। त्योहारी सीजन में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। करवाचौथ जैसे खास मौके पर सजने की खुशी बजट पर भारी नहीं पड़ेगी।
कुल्लू के ब्यूटी पार्लर संचालकों ने महिलाओं के लिए 40 से 50 फीसदी तक छूट देने का बड़ा ऑफर शुरू किया है। इससे पार्लरों में भीड़ उमड़ रही है। मेकअप, मेहंदी, हेयरस्टाइल से लेकर वैक्सिंग तक, हर सेवा पर मिल रही छूट ने महिलाओं को उत्साह से भर दिया है।
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी महिलाओं को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट दी है। ब्यूटी पार्लरों में दिनभर महिलाएं हेयर स्टाइल, वैक्सिंग, फेशियल, हेयर डाई, थ्रेडिंग करने के साथ साथ मेहंदी लगाने पहुंच रही हैं। विशेष छूट का लाभ उठा रही है। जिला मुख्यालय कुल्लू, मनाली, बंजार, सैंज, भुंतर सहित तमाम कस्बों में करवाचौथ की तैयारियों को लेकर बाजार और ब्यूटी पार्लर सज गए हैं। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सिर्फ महिलाएं ही पार्लरों की ओर से जारी छूट का फायदा नहीं उठा रही हैं, बल्कि ब्यूटी पार्लर संचालकों को भी फायदा हो रहा है। उधर, करवाचौथ को लेकर महिलाएं औसतन 2,000 से 10,000 रुपये तक खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन


करवाचौथ के लिए महिलाओं ने मेकअप और मेहंदी के ऑर्डर बुक करवा लिए हैं। एडवांस बुकिंग को देखते हुए पार्लर संचालकों ने 40 से 50 प्रतिशत तक छूट शुरू की है। बिजली कट उन्हें परेशान कर रहा है। ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट शुरू की है। - शीना अरोडा,ब्यूटी पार्लर, संचालिका
विज्ञापन


करवाचौथ के लिए महिलाएं नए कपड़े, ज्वेलरी, मेहंदी सहित हार शृंगार की तैयारी में जुट गई हैं। काम ज्यादा होने के कारण बाहर से ऑर्डर लेने का समय नहीं मिल रहा है। अभी ब्यूटी पार्लरों में करवाचौथ को लेकर करीब 30 से अधिक महिलाओं के ऑर्डर आए हैं। -राधिका ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें