फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एथलेटिक्स में दमखम दिखाएंगे कार्तिक-अर्पिता

Fri, 02 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल जरड़ के 20 विद्यार्थियों ने 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित ओपन एथलेटिक्स में भाग लिया था। इनमें दो विद्यार्थियों कार्तिक और अर्पिता का राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स बिलासपुर के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

कार्तिक ने ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल किया है। कार्तिक ने अंडर-16 में बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया है। अर्पिता ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया है। ऊंची कूद में अनन्य ने दूसरा, अक्षर ने तीसरा, पारुल ने दूसरा स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में कार्तिक, रिद्धि सोहल, तमन्ना और आर्यन ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाॅटपुट में सक्षम महंत ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रबंधिका स्वामी स्वयं प्रभा ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत, सात कांस्य पदक जीते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें