आपदा के बाद से क्षेत्र में न केवल सड़कें खस्ताहाल हैं, बल्कि कई सरकारी भवनों का पुनर्निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। अभिभावक टिकमू देवी, हिरालाल, योगराज और गिरधारी लाल ने कहा कि वे कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं। विभाग ने दो कमरों का नया भवन बनाने का भरोसा दिया था। हालांकि लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह आश्वासन धरातल पर पूरा नहीं हो सका है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञानचंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय करटाह की इस समस्या के समाधान के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जा चुका है।
बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन और शिक्षा विभाग जल्द नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाए, ताकि विद्यार्थियों को बैठने और पढ़ने के लिए उचित जगह मिल सके। -
वेदराम, अभिभावक
भवन निर्माण के मात्र खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए बजट और निर्माण की औपचारिकताएं समय पर पूरी करे, ताकि बच्चों को शीघ्र अपना भवन मिल सके। -
दुर्गा देवी, अध्यक्ष, एसएमसी