फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: करपट को 30 लाख रुपये में मिला सामुदायिक

Thu, 30 Jul 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उप विकास खंड उदयपुर के करपट गांव में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तैयार हो गया है। बुधवार को विधायक अनुराधा राणा ने इसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भवन बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय करपट गांव के लोगों के अस्थायी पुनर्वास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। धौंधल पुल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और जल्द ही इसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक ने चांगुट और उडगौस पुल का निरीक्षण कर निर्माण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक सुधार समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर करपट पंचायत की प्रधान रंजना, समिति सदस्य अंजली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दोरजे लारजे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर और महासचिव अरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें