फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद मंत्री ने रखी पेयजल योजना की नींव

Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के दो गांवों केलकंडी और खैलाधार को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने केलकंडी और खैलाधार को सुविधा प्रदान करने के लिए 50.84 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। यह योजना वर्ष 2017 में पूर्ण होगी। पेयजल योजना के तहत 24150 लीटर प्रतिदिन पानी एकत्र किया जाएगा और चनौण पंचायत की छूटी हुई बस्तियों को पानी की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल गुप्ता ने कहा पेयजल योजना के बन जाने से यहां पर पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।  शिलान्यास के दौरान सहायक अभियंता केसी ठाकुर तथा काफी अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें