फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों ने बर्फ में की मस्ती

Sun, 07 Feb 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ के हल्के फाहे गिरते ही सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, कुछ इलाकों में यह बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत बनकर बरसी है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के साथ ही बिजली और दूर संचार नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया। घाटी के अंदरूनी हिस्सों में सड़कें बंद हो जाने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई है। इधर मनाली, सोलंगनाला, धुंधी, कोठी, पलचान जैसे रिहायशी इलाकों में बर्फ गिरी है। सीमा सड़क संगठन से मिली सूचना के मुताबिक रोहतांग दर्रे में रविवार को लगभग डेढ़ फुट और मढ़ी में करीब एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। सोलंगनाला, गुलाबा, राहला में आधा फुट बर्फबारी होने की सूचना है। हालांकि, इस बर्फबारी को फिलहाल कारोबारी नाकाफी मान रहे हैं। जबकि, लाहौल घाटी में इस सीजन में अपेक्षाकृत कम बर्फ गिरने से किसान आगामी कृषि सीजन को लेकर चिंतित हैं। रविवार को बर्फबारी के बीच पर्यटन स्थल सोलंगनाला में देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटकों ने खूब अठखेलियां कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें