फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चित्रकला में कनिष्का और नारा लेखन में गंगा प्रथम

Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के थरास स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूक करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास में बुधवार को विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिला स्वीप टीम के नोडल ऑफिसर एवं उप निदेशक युवा केंद्र डाॅ. लाल सिंह ने कहा कि एक जून को लोकसभा चुनाव में स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही स्कूल में चुनावी पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में कनिष्का, कनिष्ठ वर्ग में नव्या, नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में स्नेहा राणा, कनिष्ठ वर्ग में गंगा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिला स्वीप टीम के सहायक अधिकारी श्याम लाल हांडा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की महत्ता के बारे में बताया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्या हेमनंदनी ने कहा कि थरास बूथ पर जाकर सबसे अधिक उम्र के मतदाता और बूथ आइकॉन परस राम से बातचीत करके उन्हें टोकन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला स्वीप टीम सदस्य प्रीतम सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, बीएलओ योगा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें