लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक समारोह में छात्रों को पुस्कृत करते हुए।-सं
कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ ने रविवार को समारोह का आयोजन किया। यह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पीएम राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक परमानंद ने मुख्य अतिथि एवं पीएम राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया।
समारोह में सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें जमा दो, 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। जमा दो में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अरमान ठाकुर, नंदिनी ठाकुर, अनामिका ठाकुर, हिमानी को पुरस्कृत किया।
10वीं में कंचन ठाकुर, स्नेहा ठाकुर के अलावा एनएमएमएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली पूर्वा, नियति, चंद्रदित्य वर्मा, चांदनी, पियूष ठाकुर, सिद्धार्थ, यश ठाकुर और सुहाना ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कल्प ठाकुर, ऋतिका ठाकुर, जागृति एवं कानिका ठाकुर और 5वीं एवं 8वीं कक्षा में प्रतिभा खोज परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कानिका, अंजलि ठाकुर, प्रियंका को भी सम्मानित किया गया। संवाद