फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलेहली स्कूल विवाद सुलझा, मैदान में खेल सकेंगे युवा

Thu, 07 May 2026 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलेहली में प्रधानाध्यापिका और गांव के युवाओं के बीच हाल ही में उत्पन्न विवाद सुलझ गया है। दोनों पक्षों ने बातचीत और आपसी समझौता कर मतभेद खत्म कर दिया है। समझौते के तहत विद्यालय परिसर में अब युवाओं को खेल गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी, ताकि वे सकारात्मक माहौल में अपनी प्रतिभा निखार सकें। साथ ही, अनुशासन बनाए रखने के लिए एक डिसिप्लिन कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो परिसर की निगरानी करेगी और किसी भी अनुचित गतिविधि की जिम्मेदारी तय करेगी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने घटना के दौरान हुई किसी भी प्रकार की असम्मानजनक स्थिति पर खेद जताते हुए एक-दूसरे से माफी मांगी। युवाओं ने स्पष्ट किया कि उनका प्रधानाध्यापिका की छवि को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। ग्रामवासियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और विद्यालय का वातावरण सकारात्मक, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें