पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर की रहने वाली डॉ. राधिका ठाकुर ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से प्लास्टिक सर्जरी में सुपर-स्पेशियलिटी (एमसीएच) की डिग्री प्राप्त कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राधिका ने अपने कॅरिअर की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से की थी और अब वह न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह कई सफल सर्जरी कर चुकी हैं।
उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता कैलाश ठाकुर और माता संतोष ठाकुर ने गर्व जताया है, वहीं पतलीकूहल स्थित उनके ननिहाल में भी जश्न मनाया जा रहा है। राधिका की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। राधिका के मामा राजीव कारबा ने कहा कि राधिका की यह यात्रा केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।