फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में ज्येष्ठा ने जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
बजौरान में वालीबाल प्रतियाेगिता में दमखम दिखाते ​​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य दीप्ति पाल की देखरेख में करवाई गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी के पहले मुकाबले में नजां और जल्लूग्रां स्कूल की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें जल्लूग्रां ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मेजबान बजौरा का सामना खलोगी स्कूल से हुआ। कड़े मुकाबले में खलोगी की टीम विजयी रही। अब कबड्डी का फाइनल मुकाबला खलोगी और जल्लूग्रां के बीच खेला जाएगा।
वॉलीबाल के पहले मुकाबले में छमाहण ने बजौरा को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में ज्येष्ठा ने न्यूल स्कूल को पराजित किया। फाइनल में छमाहण और ज्येष्ठा की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें ज्येष्ठा स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर वॉलीबाल ट्रॉफी अपने नाम की। बैडमिंटन के पहले मुकाबले में छमाहण और जल्लूग्रां की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जल्लूग्रां विजयी रहा। बैडमिंटन का दूसरा मुकाबला नागोठी और बजौरा स्कूल के बीच खेला जाएगा। खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले में सचाणी ने खडोगी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूल ने डीके चौंग को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। अब शनिवार को सचाणी और न्यूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें