कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जुजुराना हाउस प्रथम, विपाशा हाउस द्वितीय और कल्पना हाउस के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में फूलमा ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और श्रीया ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य रितेश महंत ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। विद्यालय में शनिवार को भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई। संवाद