फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला की मौत के मामले की न्यायिक जांच पूरी

Thu, 16 Jul 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 21 जून को प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यायिक जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी एवं एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और वीरवार या शुक्रवार तक उपायुक्त अनुराग चंद्र को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

मामले को लेकर जिला मुख्यालय में दो बार प्रदर्शन हो चुके हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। वहीं, समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने की मांग करते हुए 18 जुलाई तक का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें