फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल पहुंचे जुआणी महादेव, निभाई परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में दो दिन रुकेंगे, देव परंपराओं का किया जाएगा निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव अपने देवालय न्योली से रविवार दोपहर बाद मौहल मेले के लिए रवाना हुए। सैकड़ों देवलुओं के साथ ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियां के बीच देवता निकले हैं। मौहल मेले में देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए जाते हैं। बताया जाता है कि यहां देवता का अपना स्थान भी है, जहां देवता अस्थायी तंबू में रात्रि ठहराव करेंगे। देवता दो रात्रि तक मौहल में अस्थायी शिविर में रुकेंगे। मेले में देव विधि के अनुसार देव परंपरा का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

देवता की शोभायात्रा अपने देवालय स्थित न्योली से ढोल की थाप पर सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ शुरू हुई। शाम को मौहल पहुंचने पर देवता ने मेले में देव परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान देवता के गूर ने देव नृत्य किया। मेले में पहुंचने पर देवता का भव्य स्वागत किया गया और तमाम देवताओं के साथ देव मिलन हुआ। देवता जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने बताया कि देवता दो दिन तक मौहल में देव परंपरा का निर्वहन करेंगे। कहा कि मेले में देवता हर साल उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। मेले को लेकर देवलुओं में काफी उत्साह है। कहा कि देवता मंगलवार को अपने देवालय लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें