फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से मनाली तक हाईवे का संयुक्त निरीक्षण आज

Sun, 16 Feb 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डोहलूनाला टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने किया था विरोध
विज्ञापन

प्रशासन सहित एनएचएआई के अधिकारी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित गैमन पुल रामशिला कुल्लू से लेकर मनाली तक नेशनल हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। नेशनल हाईवे में जो कमियां रह गई थी, उन्हें दूर करने के लिए निरीक्षण होगा।
खास बात यह है कि प्रशासन सहित एनएचएआई के अधिकारी इसमें शामिल होंगे। गौर रहे कि पिछले दिनों टोल प्लाजा संघर्ष समिति टोल प्लाजा डोहलूनाला का विरोध किया था।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा था कि कुल्लू-मनाली के बीच नेशनल हाईवे ठीक नहीं किया गया है। इससे पहले टोल लेना शुरू किया जा रहा है। प्रशासन जन सुनवाई के बाद 17 फरवरी को सरकार के निर्देशानुसार गैमन पुल से मनाली तक एनएच का संयुक्त निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा संघर्ष समिति संयुक्त के संयोजक राजगीर महंत ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ विशेष रूप से उपस्थित होंगे। संयुक्त निरीक्षण में गैमन पुल से मनाली तक जो भी पंचायतें आती हैं, उन सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों और सभी संगठनों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इसमें शामिल हों और अपनी आपत्तियां दर्ज करवाएं। समिति ने साफ तौर पर पहले भी कहा था कि डोहलूनाला टोल प्लाजा को हटाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें