कुल्लू। कोरोना के बीच जिला में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। मैसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड ए-28 29, ओखला, इंडस्ट्रियल एरिया नई दिल्ली की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 16 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इन पदों को रोजगार कार्यालय कुल्लू के माध्यम से भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र युवक उम्मीदवार अपना बॉयोडाटा 20 नवंबर शाम 5 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक, वजन 55 किलोग्राम या इससे अधिक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को बिलासपुर, कुल्लू, सोलन, बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ में काम करना होगा। वेतन 13000 से 16000 रुपये के बीच दिया जाएगा। चयनित हुए अभ्यर्थियों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन व बीमा की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिला के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।