फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुंदरनगर और मंडी में भी की थी गहनों की चोरी

Mon, 26 May 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी करने और खरीद करने वाले चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत जरी पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों मणिकर्ण के सरसाड़ी गांव में दो घरों में गहने और नकदी चोरी होने की घटना हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो चोरी और दो गहनों की खरीद-फरोख्त करने के आरोपी हैं। पुलिस ने तीन लोगों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी 25 मई की रात को मंडी से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने मंडी और सुंदरनगर में भी चोरियां करने की बात कबूल की है। कबूल किया कि आरोपी गहनों पर ही हाथ साफ करते हैं। उनका पूरा गिराेह था। इसमें कुछ आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और कुछ इनकी खरीदारी करते थे। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें