फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
कुल्लू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जेबीटी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। बीएड डिग्री धारक युवाओं को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय में रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जेबीटी प्रशिक्षुओं और जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने सरकार से बीएड डिग्री धारकों को भर्ती में अनुमति नहीं देने की मांग की। प्रशिक्षुओं का कहना है कि सरकार ने 12 मई 2019 को जेबीटी के 617 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली थी। लेकिन बीएड के अभ्यर्थियों की दावेदारी के चलते परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं निकल पाया। सरकार व विभाग जल्द परीक्षा का परिणाम घोषित करें। सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से स्पष्ट भी किया गया है कि जेबीटी अध्यापकों के लिए केवल जेबीटी करने वाले ही योग्य होंगे। इसके उपरांत लंबे समय के बाद 1758 पदों पर बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। लेकिन इसमें भी दो बीएड डिग्री धारकों को शामिल किया गया है। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि सरकार न्यायालय में उनका सही पक्ष नहीं रख रही है। कहा कि जेबीटी प्रशिक्षु सरकार से न्यायालय में सही तरीके से पक्ष रखने की मांग कर रहे, जिससे प्रदेश के हजारों प्रशिक्षुओं को न्याय मिल सके। इस दौरान खूब राम, राज कुमार, कुलदीप, राजीव, ऋषभ, योगराज, ध्यान सिंह, नवल, यशु, अमित, सुनील, विजय, गीता, आरती, रंजू, ममता, डोलमा, पल्लवी, रीना, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें