फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षा को खेल-खेल में रोचक बनाना सीखेंगे जेबीटी शिक्षक

Sun, 01 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-एक, कुल्लू-दो के शिक्षक जानेंगे प्री-प्राइमरी पाठ्यक्रम
विज्ञापन

166 शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यशाला में लेंगे विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-एक और कुल्लू-दो के तहत आने वाले जेबीटी शिक्षक प्री-प्राइमरी कक्षाओं के आधुनिक पाठ्यक्रम को जानेंगे। जिला मुख्यालय ढालपुर में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इसमें दोनों शिक्षा खंडों के 166 शिक्षक शिक्षा को खेल-खेल में रोचक बनाने का विशेष प्रशिक्षण लेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यशाला दो फरवरी से चार अलग-अलग स्थानों पर होगी। इसमें चार बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत इस प्रशिक्षण कार्यशाला का जिम्मा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू को दिया गया है। इसका उद्देश्य प्री-प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों को बढ़ाना है। कार्यशाला में बच्चों को खेल-खेल शिक्षा को रोचक बनाने पर चर्चा होगी। शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के अलावा शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों की ओर से बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी और बच्चों के साथ उसका उपयोग कैसे किया जाए इसका अभ्यास करवाया जाएगा। जिला समन्वयक कविता ने कहा कि अब प्री-प्राइमरी में बच्चों के लिए और बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें