फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलें करवा रहे जेबीटी शिक्षक को पीटा

Thu, 03 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सिराज ब्रौ में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक जेबीटी शिक्षक को कुछ असामाजिक तत्वों ने पीट डाला। इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत पत्र भी सौंपा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूल थाचवा में बतौर जेबीटी शिक्षक तैनात संदेश कुमार ने मारपीट को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह स्कूल परिसर में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रहे थे कि इस दौरान दो असामाजिक तत्वों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब उनसे रास्ता छोड़ने को कहा गया तो उन्होंने उन पर हमला कर जमीन पर पटक दिया।

बाद में लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी। इस हमले में शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जेबीटी शिक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की गैरजमानती धारा भी लगाई गई है। उन्होंने पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द कानूनी कार्रवाई के तहत आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें