फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता गौहरी के आगमन से आज शुरू होगा जातर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर मैदान में रविवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पीपल जातर मेले की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पीपल जातर मेले का शुभारंभ ढालपुर के देवता गौहरी के आगमन के साथ होगा। देवता गौहरी रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने मंदिर से निकलेंगे। देवता प्रदर्शनी मैदान में देवता जमदग्नि ऋषि के स्थान के समीप पहुंचेंगे। यहां पर देवता की ओर से देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद देवता अस्थायी शिविर में विराजमान हो जाएंगे। पीपल जातर मेले के चलते तीन दिन तक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में खूब रौनक रहेगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक कलाकार ठाकुर दास राठी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। साथ ही स्प्रिंग क्वीन का राउंड भी देखने लायक होगा।
सुंदरियां रैंप पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगी। शनिवार को ढालपुर मैदान में व्यापारी अपने हाट-बाट सजाने में व्यस्त रहे। दोपहर बाद बारिश ने व्यापारियों को परेशान किया। बारिश ने खलल डालते हुए व्यापारियों के दुकानें सजाने का काम पूरा होने नहीं दिया। नगर परिषद की ओर से पीपल जातर मेले के लिए प्लॉट आवंटन किया गया है। लोकसभा चुनाव के बावजूद इस बार नगर परिषद ने प्लॉट आवंटन से पिछले साल के मुकाबले अधिक राजस्व प्राप्त किया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

...


मेले के लिए देवता गौहरी को दिया निमंत्रण

रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पार्षद देवता गौहरी के मंदिर ढालपुर पहुंचे। यहां पर देवता को नगर परिषद की ओर से मेले में आने का निमंत्रण दिया गया। देवता गौहरी मेले में नगर परिषद कुल्लू के निमंत्रण पर ही आते हैं। पीपल जातर मेले में शामिल होकर देवता गौहरी मेले की शान बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें