फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में उड़ीसा की टीम ने फोड़ी मटकी

Sun, 06 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर पहली बार मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता जागृति कला मंच मनाली ने करवाई। प्रतियोगिता को उड़ीसा की जगन्नाथ टीम ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टीम को 31 हजार रुपये नकद देकर समानित किया गया। पर्यटन नगरी में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में फेट ऑफ फायर सुंदरनगर, दाणी क्लब चिचोगा और मनु सन्यासी क्लब मनाली की टीमों ने भाग लिया। पहले रोचक दौर में 25 फीट ऊंचे मटके को कोई भी टीम नहीं फोड़ पाई। दूसरे दौर में मटके की ऊंचाई 22 फीट की गई।

उड़ीसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटके को फोड़कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जागृति कला मंच ने कीर्तिन-भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया। जागृति कला मंच के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने बताया कि मंच की ओर से यह अनूठी पहल की गई है है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें