फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोगहट्स मार्ग पर जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
मनाली में लगे लंबे जाम में घंटों फंसे रहे सैलानी। संवाद।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पेवर लगाने के कारण हिडिंबा मंदिर मार्ग यातायात के लिए बंद है। इस वजह से तमाम पर्यटक और स्थानीय लोग लोगहट्स मार्ग से हिडिंबा मंदिर जा रहे हैं। इससे मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ गया और जाम की समस्या पैदा हो गई। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं लेकिन जवानों की संख्या कम होने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को मार्ग पर कल्पना होटल के समीप से बिजली बोर्ड के कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। मार्ग से पर्यटक हिडिंबा मंदिर, क्लब हाउस और मनु मंदिर की ओर निकले लेकिन घंटों तक जाम में फंसे रहे। सड़क पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। पर्यटक सुमित कुलकर्णी ने बताया कि वह हिडिंबा मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि हर बार यही समस्या रहती है।
जब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला होता है तो विभाग सड़क की मरम्मत या सड़क के किनारे खुदाई का कार्य शुरू कर देता है। इसकी वजह से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। हिडिंबा मंदिर मार्ग पर पेवर लगाने का कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए यह मार्ग दो दिन के लिए बंद किया गया है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाहनों को लोगहट्स मार्ग से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

...
सड़क किनारे वाहन खड़े करने से लग रहा जाम
लोगहट्स मार्ग पर वाहन चालकों की मनमानी भी भारी पड़ रही है। कई पर्यटक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सैर के लिए निकल रहे हैं। मंगलवार को भी कई वाहन सड़क किनारे पार्क किए गए थे। इस कारण जाम की समस्या पैदा हो गई।
...

हिडिंबा मंदिर सड़क पेवर लगाने के कार्य के कारण बंद है। लोगहट्स मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे वाहनों की लाइन लग रही है। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

-केडी शर्मा, डीएसपी मनाली
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें