फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टारिंग से लग रहा जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू के भुठी चौक पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू को लगघाटी से जोड़ने वाली सड़क पर शाम के समय 40 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कुल्लू से लगघाटी और लगघाटी से कुल्लू आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक जाम का कारण कुल्लू-शीशामाटी बाईपास सड़क पर टारिंग का कार्य रहा।
विज्ञापन

बाईपास सड़क को दशहरा उत्सव के लिए चकाचक किया जा रहा है। सड़क चकाचक करने का कार्य लगघाटी के लोगों के लिए आफत बना हुआ है। टारिंग के कारण ट्रैफिक को भुट्ठी चौक-शीशामाटी होकर लगघाटी के विभिन्न रूटों पर भेजा जा रहा है। सड़क तंग होने के कारण जाम लग रहा है। बाईपास सड़क की टारिंग के कारण वीरवार शाम को ट्रैफिक में बदलाव के कारण भुट्ठी चौक से लेकर खलाड़ानाला तक जाम लगा रहा। करीब 40 मिनट के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
शाम 05:00 से 05:40 तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। यात्री सोमदेव, रोहित, शानवी, मोनिका, अंशुल, पराग, अक्षिता ने कहा कि वे कुल्लू से घर जा रहे थे, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण करीब 40 मिनट तक फंसे रहे। उन्होंने कहा कि टारिंग के कारण लोग परेशान न हो, लोक निर्माण विभाग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए। कहा कि पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं, लेकिन बेतरतीब वाहन पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें