फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद, घियागी तक ही जा रहीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से उपमंडल आनी को जोड़ने वाली बस सेवा बर्फबारी के कारण प्रभावित चल रही है। हाईवे-305 से जलोड़ी दर्रा बस सेवा बंद हो गई है। जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा घियागी तक जारी रखी गई है। इससे आगे मौसम खुलने के बाद ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुल्लू से घियागी तक बस सेवा का संचालन जारी रखा है। उधर रामपुर से कुल्लू आने वाली बसें खनाग तक ही आ पा रही है। घियागी तक बस सेवा जारी रहने से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। यात्रियों को कुल्लू आने और कुल्लू से वापस जाने के लिए टैक्सियों का महंगा सफर नहीं करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से उपमंडल आनी के दलाश और बागीपुल के लिए बसों का संचालन वाया जलाेड़ी दर्रा किया जाता है।
ताजा बर्फबारी होने के कारण जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। इससे आवाजाही प्रभावित हुई है। इस संबंध में एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी कुल्लू खूबराम ने कहा कि कुल्लू से बागीपुल और दलाश रूट की बसों को घियागी तक भेजा जा रहा है। कहा कि जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटते ही बसों का संचालन निर्धारित स्थान तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें