फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा फिर बंद, लाहौल घाटी में 104 संपर्क सड़कें, 32 ट्रांसफार्मर ठप

Sat, 15 Mar 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में  के जोबरंग गांव के समीप हुई ताजा बर्फबारी का नजारा।-संवाद
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद लोग घरों में दुबके, जारी रही अटल टनल से आवाजाही
विज्ञापन

घाटी में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, इलाके में बढ़ी ठंड


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग। जनजातीय क्षेत्रों में दो दिन से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार बर्फबारी से घाटी में एक बार फिर दिसंबर जैसी ठंड लौट आई है। लोग घरों में दुबक गए हैं।
ताजा बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा फिर बंद हो गया है। 10 सेंमी बर्फबारी होने से आनी से जलोड़ी दर्रा तक आने वाली बस नहीं आ सकी। शाम को छेाटे वाहनों के लिए भी दर्रा अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि, बर्फबारी के बावजूद शनिवार को अटल टनल से होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी रही। सीमा सड़क संगठन और पीडब्ल्यूडी की मशीनरी ठंड और खराब मौसम के बीच सड़कों से बर्फ हटाने में जुटी हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कर बिजली बहाली का प्रयास कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति में अभी भी 104 संपर्क सड़कें बंद हैं। 32 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि घाटी के जिन हिस्सों में बिजली बंद है, वहां आपूर्ति की बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन से जिले में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे इलाके में ठंड बढ़ गई है। कुल्लू में शुक्रवार शाम से भारी बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिनभर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। 14 और 15 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों को बर्फीले इलाकों की तरफ न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें