फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में शांशा को हरा आगे बढ़ी जाहलमा की टीम

Wed, 24 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
त्रिलोकनाथ में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

तीन दिन तक चलेंगे मुकाबले, प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 118 खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ में छात्र वर्ग की 53वीं अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई।
इसका शुभारंभ त्रिलोकनाथ पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार और विशिष्ट अतिथि त्रिलोकनाथ मंदिर के पुजारी लामा हिशे ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 118 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के सिंगल और डबल्स के साथ टेबल टेनिस सहित एथलीट के मुकाबले देखने को मिलेंगे। बुधवार को वॉलीबाल का पहला मुकाबला जाहलमा और शांशा स्कूल के बीच खेला गया। जाहलमा स्कूल की टीम ने पहला मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। कबड्डी का पहला मुकाबला त्रिलोकनाथ और उदयपुर के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर के बीच उदयपुर स्कूल की टीम ने पहला मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। खो-खो का पहला मुकाबला मड्ग्रां और केलांग स्कूल टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले राउंड के विजेता मड्ग्रां स्कूल की टीम बनी। मार्च पास्ट में रावमापा शकोली ने पहला स्थान और त्रिलोकनाथ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उधर, प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्राओं ने लेजिंयम डांस की सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से खेल में उम्दा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। बचपन में आप खेलों का अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो खेलों से ही भविष्य अच्छा संवर सकता है। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग के मुकाबलों का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें