फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर लगे आईटीएमए कैमरे, खुद ही कट जाएगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए अब लाहौल-स्पीति पुलिस इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वाहन पर नजर रखेगी। पुलिस ने लाहौल के सिस्सू नर्सरी के पास और दुर्गा मंदिर केलांग के पास आईटीएमएस कैमरा स्थापित किया है।
विज्ञापन

कैमरे की मदद से यातायात उल्लंघन करने वालों का डाटा आसानी से पुलिस को मिल जाएगा। कुल्लू जिले में पहले ही इस तरह के कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि अटल रोहतांग टनल खुलने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। आईटीएमएस कैमरे लगने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान स्वत: कट जाएंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें