फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों का हक के लिए धरने पर बैठना दुर्भाग्यपूर्ण : नरोतम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने सरकार को घेरा, कहा, पेंशनरों के वित्तीय लाभ दे सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। भाजपा ने प्रदेश के पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में भाजपा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि जीवन के 30 से 35 वर्ष प्रदेश की सेवा में लगाने वाले कर्मचारियों को बुढ़ापे में अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब पौने दो लाख पेंशनर हैं, जबकि अकेले कुल्लू जिले में इनकी संख्या 15 हजार से अधिक है। वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों को अभी तक संशोधित पेंशन का एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कई कर्मचारी अपने वित्तीय लाभों का इंतजार करते हुए दुनिया से विदा हो गए। अब उनके परिवार अपने हक के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारियों के मेडिकल बिल, महंगाई भत्ते की किस्तें और एरियर भी लंबित हैं। उन्होंने ढालपुर में पेंशनरों से मुलाकात के दौरान कहा कि कुल्लू में 12 नवंबर से पेंशनर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ, ग्रेच्युटी, मेडिकल बिल और महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। साथ ही बोर्ड और निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करने तथा पेंशनर संगठनों के साथ तत्काल वार्ता कर लंबित मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें