फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का सामूहिक दायित्व : उपायुक्त

Wed, 18 Sep 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत यूरनाथ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वच्छता शपथ दिलाई और जिले में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों के माध्यम से लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य जिले को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सभी को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना चाहिए।
उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों और आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। यूरनाथ के प्रधान विजय आनंद ने उपायुक्त राहुल कुमार का पारंपरिक खतक और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें