फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के बिना संसार की कल्पना संभव नहीं : बीके किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। सांफिया फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रुति मौर्य भारद्वाज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुल्लू बिंदिया सूद विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रभारी बीके किरण ने कहा कि मां के बिना जीवन और इस सुंदर संसार की कल्पना संभव नहीं है। बच्चों को अच्छे संस्कार देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। डॉ. श्रुति मौर्य भारद्वाज ने कहा कि बच्चों को सुधारने से पहले हमें स्वयं को सकारात्मक बनाना होगा। पहले के समय में माताएं बच्चों को महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानियां और लोरियां सुनाती थीं, जिससे उनमें संस्कार विकसित होते थे। बिंदिया सूद ने भी मातृ शक्ति के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें