फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लंबी कूद में इशांत, ऊंची कूद में सक्षम विजेता

विज्ञापन
कुल्लू में एथलीट मीट के समापन अवसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मेगा इवेंट का रविवार को समापन हुआ। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में निरंतर मेहनत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 छात्र-छात्रा वर्ग के अलावा ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिलेभर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में इशांत ठाकुर पहले, सक्षम दूसरे, सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सक्षम पहले, इशांत ठाकुर दूसरे और अयान तीसरे स्थान पर रहे। मिक्स रिले में सक्षम, दिव्या ठाकुर, कुसुम और मयंक ठाकुर ने बाजी मारी। दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ी इशांत ठाकुर, कार्तिक, प्रदुमन ठाकुर, सक्षम, सूर्यांश, अयान, दिव्या ठाकुर, कुसुम, मंयक ठाकुर, जतिन, धीरज, ललित, रॉकी ठाकुर, तान्या ठाकुर, कृतेश, प्रणव को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान तकनीकी सहायक विजय ठाकुर, निशांत वर्मा, एकलव्य, पवन ठाकुर, ब्राजील नरेंद्र, भीमसेन, मीना शर्मा, देवेंद्र, हीरालाल नेगी, ज्ञानचंद और सुरेश मालपा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें