फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारिणी के समक्ष उठाए जाएंगे मुद्दे : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। विद्युत बोर्ड की केंद्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन चंबा में होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनरों की मांगों और समस्याओं को कार्यकारिणी के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात एसोसिएशन की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर ने कही। एसोसिएशन की बैठक भुंतर के साथ लगते क्षेत्र शाढ़ाबाई में मंगलवार को हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विशेष चर्चा की गई। पेंशनरों ने मांगों और समस्याओं को इकाई अध्यक्ष के समक्ष रखा।
अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग के साथ जब भी केंद्रीय कार्यकारिणी की वार्ता होगी, उसमें पेंशनरों के सभी मुद्दों और समस्याओं पर योजनाबद्ध तरीके से चर्चा की जाएगी। कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन चंबा में आयोजित किया जा रहा है। जो सदस्य सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं वे अपना नाम एसोसिएशन के महासचिव निहाल सिंह नेगी के पास दर्ज करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें